Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl

औरंगाबाद में आंध्र प्रदेश के पर्यटकों से भरी बस ट्रक से टकराई, 3 की मौै*त, 20 घा*यल

Madanpur, Aurangabad | Jun 8, 2026

MORE NEWS

दल की दीवारें तोड़ एकजुट हुए औरंगाबादवासी, NH-139 को फोरलेन बनाने की मांग पर धरना

राजनीति और विचारधारा की सीमाएं मिटाकर सोमवार को औरंगाबाद के सभी राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन एक मंच पर आए। NH-139 फोरलेन संघर्ष समिति के बैनर तले अनुग्रह उच्च विद्यालय के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार से NH-139 को फोरलेन बनाने की मांग की।

#NH139 #FourLane #Aurangabad #Bihar #Patna #RoadSafety #Dharna #NHAI #NitinGadkari #BJP #RJD #SwarnEktaManch #SaurabhKumar #RamanujPandey #SubodhKumar

दल की दीवारें तोड़ एकजुट हुए औरंगाबादवासी, NH-139 को फोरलेन बनाने की मांग पर धरना राजनीति और विचारधारा की सीमाएं मिटाकर सोमवार को औरंगाबाद के सभी राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन एक मंच पर आए। NH-139 फोरलेन संघर्ष समिति के बैनर तले अनुग्रह उच्च विद्यालय के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार से NH-139 को फोरलेन बनाने की मांग की। #NH139 #FourLane #Aurangabad #Bihar #Patna #RoadSafety #Dharna #NHAI #NitinGadkari #BJP #RJD #SwarnEktaManch #SaurabhKumar #RamanujPandey #SubodhKumar

Madanpur, Aurangabad | Jun 8, 2026

मदनपुर में NH-19 बाईपास निर्माण में लगा हाइवा पलटा, बिजली पोल क्षतिग्रस्त; बड़ा हादसा टला

  
औरंगाबाद जिला के मदनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खेल मैदान के समीप NH-19 बाईपास रोड निर्माण कार्य में लगा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। हाइवा की चपेट में आने से एक बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। 

हादसे में हाइवा चालक को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मियों ने क्षतिग्रस्त पोल की मरम्मत कराई।

दर्जी बिगहा से अंजनवां मोड़ तक बन रहा बाईपास  
यह बाईपास रोड दर्जी बिगहा के समीप NH-19 से निकलकर पशु मेला होते हुए अंजनवां मोड़ पर NH-19 में ही मिलता है। सड़क निर्माण कार्य जारी है। 

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं  
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में लगे वाहनों के चालकों द्वारा लापरवाही बरते जाने से पूर्व में भी इस रोड पर घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन कराने की मांग की है ताकि भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना न हो।

#Madanpur #Aurangabad #NH19 #Bypass #Accident #Hyva #RoadConstruction #BreakingNews #BiharNews

मदनपुर में NH-19 बाईपास निर्माण में लगा हाइवा पलटा, बिजली पोल क्षतिग्रस्त; बड़ा हादसा टला औरंगाबाद जिला के मदनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खेल मैदान के समीप NH-19 बाईपास रोड निर्माण कार्य में लगा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। हाइवा की चपेट में आने से एक बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में हाइवा चालक को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मियों ने क्षतिग्रस्त पोल की मरम्मत कराई। दर्जी बिगहा से अंजनवां मोड़ तक बन रहा बाईपास यह बाईपास रोड दर्जी बिगहा के समीप NH-19 से निकलकर पशु मेला होते हुए अंजनवां मोड़ पर NH-19 में ही मिलता है। सड़क निर्माण कार्य जारी है। पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में लगे वाहनों के चालकों द्वारा लापरवाही बरते जाने से पूर्व में भी इस रोड पर घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन कराने की मांग की है ताकि भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना न हो। #Madanpur #Aurangabad #NH19 #Bypass #Accident #Hyva #RoadConstruction #BreakingNews #BiharNews

Madanpur, Aurangabad | Jun 8, 2026

चिराग पासवान का I.N.D.I.A गठबंधन पर वार, बोले- बुराइयों को छुपाने का समझौता है

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक पर सीधा हमला बोला है। चिराग ने कहा कि यह गठबंधन एक-दूसरे की बुराइयों और कमजोरियों को छुपाने का समझौता भर है। 

कांग्रेस पर DMK को धोखा देने का आरोप  
चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता के लालच में DMK जैसे पुराने और ईमानदार साथी को धोखा दिया है। इसलिए स्वाभाविक है कि DMK अब दूरी बना रही है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब एकजुट रहने की जरूरत थी, तब ये लोग अलग-अलग रहे हैं।

ममता बनर्जी पर कसा तंज  
ममता बनर्जी के एक दिन पहले ही बैठक में पहुंचने पर चिराग ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि यही वही ममता हैं जिन पर राहुल गांधी ने बंगाल चुनाव के दौरान भ्रष्टाचार और हिंसा फैलाने के आरोप लगाए थे। फिर भी आज उसी गठबंधन के मंच पर खड़ी हैं। 

विधान परिषद चुनाव: अशरफ अंसारी को उतारा  
विधान परिषद चुनाव पर चिराग ने कहा कि उनकी पार्टी के विधायकों की बदौलत LJP(R) का एक सदस्य नामांकन कर रहा है और ये उनके लिए गर्व की बात है। पार्टी ने अशरफ अंसारी को चुना है जो उनके पिता रामविलास पासवान के पुराने साथी और निस्वार्थ कार्यकर्ता रहे हैं। चिराग ने कहा कि अशरफ अंसारी ने कभी पार्टी से कुछ मांगा नहीं।

राबड़ी देवी की सुरक्षा पर बयान  
राबड़ी देवी की सुरक्षा वापस लेने के सवाल पर चिराग ने कहा कि सुरक्षा परिस्थितियों के हिसाब से बढ़ती-घटती रहती है। इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी खुद की सुरक्षा भी कई बार हटाई और फिर बढ़ाई गई।

MLC नामांकन में लालू-तेजस्वी के न रहने पर सवाल  
MLC नामांकन में लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के न रहने पर चिराग बोले कि पार्टी में अपने पद को लेकर जितनी गंभीरता होनी चाहिए, वो नहीं दिख रही।

#ChiragPaswan #LJPR #INDIAAlliance #Patna #BiharPolitics #Congress #DMK #MamataBanerjee #MLCElection #AshrafAnsari #RabriDevi

चिराग पासवान का I.N.D.I.A गठबंधन पर वार, बोले- बुराइयों को छुपाने का समझौता है पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक पर सीधा हमला बोला है। चिराग ने कहा कि यह गठबंधन एक-दूसरे की बुराइयों और कमजोरियों को छुपाने का समझौता भर है। कांग्रेस पर DMK को धोखा देने का आरोप चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता के लालच में DMK जैसे पुराने और ईमानदार साथी को धोखा दिया है। इसलिए स्वाभाविक है कि DMK अब दूरी बना रही है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब एकजुट रहने की जरूरत थी, तब ये लोग अलग-अलग रहे हैं। ममता बनर्जी पर कसा तंज ममता बनर्जी के एक दिन पहले ही बैठक में पहुंचने पर चिराग ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि यही वही ममता हैं जिन पर राहुल गांधी ने बंगाल चुनाव के दौरान भ्रष्टाचार और हिंसा फैलाने के आरोप लगाए थे। फिर भी आज उसी गठबंधन के मंच पर खड़ी हैं। विधान परिषद चुनाव: अशरफ अंसारी को उतारा विधान परिषद चुनाव पर चिराग ने कहा कि उनकी पार्टी के विधायकों की बदौलत LJP(R) का एक सदस्य नामांकन कर रहा है और ये उनके लिए गर्व की बात है। पार्टी ने अशरफ अंसारी को चुना है जो उनके पिता रामविलास पासवान के पुराने साथी और निस्वार्थ कार्यकर्ता रहे हैं। चिराग ने कहा कि अशरफ अंसारी ने कभी पार्टी से कुछ मांगा नहीं। राबड़ी देवी की सुरक्षा पर बयान राबड़ी देवी की सुरक्षा वापस लेने के सवाल पर चिराग ने कहा कि सुरक्षा परिस्थितियों के हिसाब से बढ़ती-घटती रहती है। इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी खुद की सुरक्षा भी कई बार हटाई और फिर बढ़ाई गई। MLC नामांकन में लालू-तेजस्वी के न रहने पर सवाल MLC नामांकन में लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के न रहने पर चिराग बोले कि पार्टी में अपने पद को लेकर जितनी गंभीरता होनी चाहिए, वो नहीं दिख रही। #ChiragPaswan #LJPR #INDIAAlliance #Patna #BiharPolitics #Congress #DMK #MamataBanerjee #MLCElection #AshrafAnsari #RabriDevi

Madanpur, Aurangabad | Jun 8, 2026