बूंदी: बूंदी की हेमा जसोतानी ने सिंधी साहित्य में पहली बार पीएचडी और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए किया क्वालीफाई
Bundi, Bundi | Oct 27, 2024 विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी द्वारा आयोजित नेट परीक्षा जून 2024 में सफलता प्राप्ति के साथ पूरे देश से सिंधी साहित्य में असिस्टेंट प्रोफेसर हेतु पांच और पीएचडी हेतु 6 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। उल्लेखनीय उपलब्धि बूंदी की बेटी हेमा जसोतानी पुत्री कन्हैया लाल जसोतानी के नाम रही है जिसका चयन असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी हेतु जारी सूची में हुआ है।