बूंदी: जैतसागर तालाब में जल्द शुरू होगी बोटिंग, वन विभाग के अधिकारियों ने लिया जायजा
Bundi, Bundi | Oct 27, 2024 शहर के ऐतिहासिक जैतसागर तालाब में जल्द बोटिंग शुरू होने वाली है। वन विभाग ने इसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी है। वन विभाग के अधिकारियों ने जैतसागर का निरीक्षण कर बोटिंग की ट्रायल भी की है।रविवार को वन विभाग के अधिकारियों ने बोटिंग का ट्रायल किया।जानकारी के अनुसार पर्यटको को जल्द खुशखबरी मिलने वाली है वन विभाग पर्यटन प्रेमियों को वोटिंग की सौगात दे रहा है।