बूंदी: बाघिन आरवीटी 2 की मौत के मामले में कर्मचारियों पर कार्रवाई न होने पर वन्यजीव प्रेमियों ने उठाए सवाल
Bundi, Bundi | Oct 27, 2024 रामगढ़ टाइगर रिजर्व में पिछले दिनों बाघिन आरवीटी 2 की मौत के मामले में अभी तक किसी भी अधिकारी कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं होने पर वन्य जीव प्रेमियों ने निराशा जताते हुए कार्रवाई नहीं करने पर विभाग के उच्च अधिकारियों पर सवाल उठाए हैं। वन्य जीव प्रेमी निरंजन जिंदल ने उक्त मामले में दोषी अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।