रफीगंज: भदवा डीह में 20 फीट गहरे गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, मजदूर की दर्दनाक मौत; पत्नी और बेटियों पर टूटा दुखों का पहाड़
रफीगंज प्रखंड के भदवाडीह गांव में बुधवार दोपहर करीब एक बजे हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। भदवाडीह के पास मिट्टी लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया, जिससे उस पर सवार 23 वर्षीय मजदूर सुनील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक टिकरी निवासी रामजन्म पासवान का पुत्र था।