रीवा में पीड़ित परिवार की जमीन पर दबंगों का कब्जा, घर ढहाकर दी जान से मारने की धमकी; पुलिस पर लीपापोती के आरोप
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत घूमा गांव से दबंगई का मामला सामने आया है। पीड़ित लखपति कुशवाहा की जमीन पर गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा फर्जी दस्तावेज बनाकर जबरन कब्जा करने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे लगातार सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
आरोप है कि अमृतलाल कुशवाहा और अनिल मिश्रा (अधिवक्ता) ने फर्जी कागजात तैयार करवाए हैं, जबकि असली दस्तावेज लखपति कुशवाहा के पास मौजूद हैं। पीड़ित परिवार मिट्टी के कच्चे मकान में रहने को मजबूर है और आए दिन उनके साथ मारपीट की जाती है। आरोप है कि दबंगों ने गुंडे बुलाकर लखपति के मिट्टी के घर को ढहा दिया। घटना के समय घर पर किसी के न होने से बड़ी अनहोनी टल गई।
पीड़ित परिवार ने क्षेत्रीय पुलिस पर रिश्वत लेकर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश पुलिस और प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
Hardoi, Hardoi | Aug 25, 2026