*आज गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा कंपनी बाग के पदाधिकारियों ने की पुलिस अधीक्षक बस्ती डा० यशवीर सिंह से भेंट* समन्वय और सौहार्द बढ़ाने पर हुई चर्चा, स्मृति चिन्ह भेंट किया* एसपी यशवीर सिंह ने सहयोग का दिया आश्वासन*
*04 अगस्त 2026*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश*
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा कम्पनीबाग के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह से मिला। इस दौरान जनपद में शांति, सौहार्द और आपसी समन्वय को और मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष व _उपाध्यक्ष पूर्वांचल उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी हरि सिंह बबलू_, उपाध्यक्ष _कुलदीप सिंह_, सदस्य _रविंद्र सिंह_ और सदस्य _साहेब सिंह_ शामिल रहे। पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह_ ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन हमेशा धार्मिक संस्थाओं और समाज के साथ मिलकर कार्य करने के लिए तैयार है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सभी समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष हरि सिंह बबलू ने पुलिस के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि बस्ती में सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं और प्रशासन का सहयोग इसमें अहम भूमिका निभाता है।
_पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह_ और गुरुद्वारा प्रतिनिधियों के बीच त्योहारों और धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। _हरि सिंह बबलू_ ने कहा कि सिख समाज हमेशा से देश और समाज की सेवा में अग्रणी रहा है। _कुलदीप सिंह_ ने पुलिस की तत्परता की प्रशंसा की और कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं पर भी पुलिस तुरंत मदद करती है। _रविंद्र सिंह_ ने कहा कि प्रशासन और समाज के बीच संवाद बना रहना चाहिए ताकि आपसी सहयोग और बढ़े। _साहेब सिंह_ ने जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका को सराहनीय बताया। _यशवीर सिंह_ ने कहा कि गुरुद्वारा प्रबंधन के साथ पुलिस का समन्वय आगे भी इसी तरह बना रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव नहीं होगा। सभी पदाधिकारियों ने पुलिस के कार्यों की सराहना की। अंत में दोनों पक्षों ने मिलकर जनपद को शांतिपूर्ण और सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस भेंट से समाज में आपसी भाईचारे का संदेश गया है।
गुरुद्वारा पदाधिकारियों ने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान भी सिख समाज श्रद्धालुओं की सेवा और प्रशासन को सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।*
संवाददाता: हरी ओम प्रकाश_
_राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत_
Basti, Basti | Aug 4, 2026