मंडला: कृषि उपसंचालक अश्विनी झरिया पर ₹14 करोड़ के घोटाले का आरोप, किसान कांग्रेस ने उठाया मुद्दा
Mandla, Mandla | May 10, 2026 मंडला में कृषि विभाग एक बार फिर विवादों में है। किसान कांग्रेस ने विभाग पर 14 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का आरोप लगाते हुए बड़ा खुलासा किया है। आरोप है कि किसानों के नाम पर करोड़ों खर्च दिखाए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर उन्हें कोई लाभ नहीं मिला। रविवार को दोपहर 3:00 बजे प्रेस वार्ता में किसान कांग्रेस नेता अभिनव चौरसिया ने कृषि विभाग के उपसंचालक पर आरोप लगे है।