घोड़ाडोंगरी: रेलवे फाटक के पास सड़कों पर डेरा जमाए बैठे आवारा गोवंश से बढ़ी परेशानी, पालिका की कार्रवाई नहीं होने से राहगीर परेशान
बुधवार रात करीब 8 बजे घोड़ाडोंगरी-सारणी मार्ग स्थित रेलवे फाटक के पास सड़क पर बड़ी संख्या में आवारा गोवंश बैठे नजर आए। सड़क पर मवेशियों के इस तरह बैठे रहने से क्षेत्र की जनता और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय सड़क पर बैठे मवेशी वाहन चालकों को दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।