खैरथल: जिला कलेक्टर ने अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर 1:00 बजे जिला सचिवालय सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।