जांजगीर: ग्रामीण योजनाओं पर सख्ती, कलेक्टर ने तय की टाइमलाइन, देरी पर कार्रवाई होगी
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने पंचायतों की समीक्षा बैठक लेकर सभी योजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास के अधूरे कार्यों पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने जल संरक्षण, नवा तरिया और “मोर गांव मोर पानी” अभियान को मानसून पूर्व मिशन मोड में पूरा करने को कहा। साथ ही 5 वर्षीय ग्राम विकास योजना।