सैदपुर: दुबैथा के होनहार छात्र की UP कॉलेज में गोलियों से भूनकर नृशंस हत्या, प्राचार्य के सामने 8 गोलियाँ मारकर पिस्टल फेंक फरार
सैदपुर के दुबैथा गाँव निवासी छात्र सूर्यप्रताप सिंह की वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में गोलियों से छलनी कर नृशंस हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उक्त छात्र अपना प्रोजेक्ट जमा करने के लिए लाइन में लगा था। घटना का पता चलते ही जहाँ वाराणसी जिले में हड़कंप मच गया, वहीं मृतक के परिवार में हाहाकार मच गया।