ऊना: ऊना में बिजली हादसे में घायल विवेक का उपचार: उप मुख्यमंत्री ने दी आर्थिक मदद
ऊना के ईसपुर गांव में हाई-वोल्टेज तारों की चपेट में आए दिव्यांग विवेक कुमार को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एम्स बिलासपुर में जाकर उपचार के लिए आर्थिक सहायता दी। एक लाख रुपये की मदद के साथ चार लाख की अतिरिक्त राशि जल्द उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए। अस्पताल में विवेक का इलाज जारी है।