#खुशियों_की_दास्तां
✅ प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य
✅ स्वयं बने आत्मनिर्भर, 22 परिवारों को दिया सहारा
हरदा के पाठक कॉलोनी निवासी युवा उद्यमी पलाश करोड़े ने भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (च्डम्ळच्) का लाभ उठाकर न केवल खुद का व्यवसाय स्थापित किया, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर आत्मनिर्भर भारत और स्वरोजगार के सपने को सच कर दिखाया है। उन्होंने बाजार में आरामदायक बिस्तरों की बढ़ती मांग को देखते हुए वर्ष 2021-22 में केनरा बैंक के पीछे ‘रज़ाई वर्ल्ड’ नाम से क्विल्ट और कोम्फ़र्टर निर्माण की एक आधुनिक इकाई की शुरुआत की।
इस व्यवसाय को बड़े स्तर पर खड़ा करने के लिए पलाश जी को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना से एक मजबूत संबल मिला। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा उनकी 25 लाख रुपये की परियोजना लागत को वित्तीय स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्र के नियमों के तहत उन्हें सरकार की ओर से 25 प्रतिशत यानी 6.25 लाख रुपये की अनुदान (सब्सिडी) राशि की बड़ी राहत भी मिली। सरकारी मदद और पलाश करोड़े की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि आज ‘रज़ाई वर्ल्ड’ सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पलाश करोड़े ने स्वयं आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ 22 स्थानीय लोगों को सम्मानजनक रोजगार देकर उनके परिवारों के जीवन में खुशियां बिखेरी हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के माध्यम से पलाश आज जिले के उन तमाम युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन चुके है, जो नौकरी की तलाश करने के बजाय खुद का उद्यम स्थापित कर ‘जॉब प्रोवाइडर’ बनना चाहते हैं।
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of MSME, Madhya Pradesh
#खुशियों_की_दास्तां
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#PMEGP #AtmanirbharBharat
#VocalForLocal #SuccessStory
#Harda #हरदा
3 views | Harda, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026