बिलग्राम: भीखपुर गांव में सर्पदंश से 8 वर्षीय बालिका की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सांडी थाना क्षेत्र में सर्पदंश से एक मासूम बालिका की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, भीखपुर गांव निवासी गंगा विष्णु की 8 वर्षीय पुत्री सोना नगर के शिवम पब्लिक स्कूल में कक्षा 2 की छात्रा थी।वह स्कूल से पढ़कर घर लौटी थी। खाना खाने के बाद वह घर के पास खाली पड़ी जगह पर मिट्टी के खिलौने बनाकर खेल रही थी।