कठूमर: अलवर: सरकारी टीचर के सूने मकान से 45 लाख के जेवर चोरी
Kathumar, Alwar | May 26, 2026 खेड़ली कस्बे के वार्ड-7 कजोड़ी मोहल्ले में चोरों ने सरकारी टीचर रवि टांक के सूने मकान को निशाना बनाया। परिवार सोमवार शाम गोवर्धन परिक्रमा पर गया था। मंगलवार सुबह लौटने पर मुख्य दरवाजे व कमरे के ताले टूटे मिले। अलमारी से करीब 45 लाख के सोने के जेवर गायब थे, सामान बिखरा पड़ा था।