स्वार: कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को स्वार पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार
Suar, Rampur | Aug 8, 2026 स्वार कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, अश्लील हरकत, मारपीट और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मनोज पुत्र वीर सिंह निवासी गांव चौपुरा के खिलाफ पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि उसने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट भी की