मोठ: तेज आंधी के बीच गुन्देली डेरा में भड़की भीषण आग, किसानों के घर-खलिहान और वर्षों की मेहनत जलकर हुई राख
Moth, Jhansi | May 23, 2026 झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम छिरौना स्थित गुन्देली डेरा में भीषण आग लगने से कई किसानों के मकान, भूसा, गेहूं और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। तेज आंधी के कारण आग तेजी से फैल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड, पुलिस और ग्रामीणों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद गांव में दहशत और मायूसी का माहौल है।