पुवायां: विधायक चेतराम ने पुवायां में दो सड़कों का किया शिलान्यास
पुवायां में भाजपा विधायक चेतराम ने दो सड़कों का शिलान्यास किया। विकासखंड पुवायां के ग्राम नाहिल में मंगला देवी मंदिर से रघुनाथपुर मंदिर तक करीब 1.5 किलोमीटर और नाहिल मार्ग से ग्राम भरसंडा तक लगभग 2.25 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। विधायक चेतराम ने कहा कि इन सड़कों के बनने से ग्रामीणों को आवागम राहत मिलेगी और क्षेत्र का विकास होगा।