नवाबगंज: बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा, CHC अधीक्षक की कार की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत
बाराबंकी के घुघटेर कोतवाली क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यानी CHC के अधीक्षक की कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।मृतक की पहचान घुघटेर गांव निवासी 35 वर्षीय राम सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राम सिंह टीएचआर प्लांट से काम खत्म कर बुधवार शाम अपने घर लौट रहे थे।