डुमरी कटसरी: खनन विभाग पर जानलेवा हमला करने के मामले में लालगढ़ से दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
खनन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला करने के मामला में श्यामपुर भटहां थाना ने कार्रवाई हुए दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना अध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया है लालगढ़ निवासी प्रिंस कुमार व रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है जिसपर खनन विभाग पर जानलेवा हमला का प्राथमिकी दर्ज था. लालगढ़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.