डुमरी कटसरी: श्यामपुर पंचायत में प्रखंड स्तरीय शिविर का हुआ आयोजन, बीडीओ की अध्यक्षता में विभिन्न समस्या का किया गया समाधान
श्यामपुर पंचायत में आज प्रखंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया है। डीएम पंकज कुमार के निर्देश पर डुमरी कटसरी बीडीओ प्रदीप कुमार झा की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में जनता विभिन्न विभागों की समस्या को लेकर आई थी, जिनका समाधान किया गया है। आज शिविर में 56 मामलों का निपटारा किया गया है।