डुमरी कटसरी: श्यामपुर भटहां थाना पुलिस ने पहाड़पुर से हरिजन एक्ट में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
श्यामपुर भटहां थाना पुलिस हरिजन एक्ट में फरार एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया की पहाड़पुर गांव के दीपरंजन कुमार काफी दिनों से पुलिस के गिरफ्त में नहीं आ रहा था. उसके ऊपर ग्रामीण सिरमिखिया देवी ने हरिजन एक्ट का मामला दर्ज करायी थी. जिसको लेकर वह फरार चल रहा था. पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है