डुमरी कटसरी: श्यामपुर भटहां थाना परिसर में कुल 84 लाइसेंसी हथियारों का किया गया भौतिक सत्यापन, थाना अध्यक्ष रोहित कुमार
डीएम पंकज कुमार के निर्देश पर लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर श्यामपुर भटहां थाना परिसर में 84 लाइसेंसी हथियारों का भौतिक सत्यापन किया गया है. थाना अध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया की तीन दिन के अंदर थाना परिसर में 84 हथियार का भौतिक सत्यापन किया गया है. सीओ गौतम कुमार व थाना अध्यक्ष रोहित कुमार की अध्यक्षता में लाइसेंसी हथियारों का भौतिक सत्यापन किया गया है.