डुमरी कटसरी: गोसाईपुर में आग लगने से तीन घर जलकर हुआ राख, एक वृद्ध घायल
डुमरी कटसरी प्रखंड के गोसाईपुर में आग लगने से तीन घर जलकर पूरी तरह से राख हो गयी है. वही अगलगी की घटना में एक वृद्ध व्यक्ति घायल हो गया है जिसका प्राथमिक उपचार की जा रही है. अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया है की अगलगी की तीन घर समेत लाखो रुपये की सम्पत्ति जलकर राख हो गयी है. आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.