सूरजपुर: समय-सीमा बैठक में पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा, ग्राम सभाओं के एजेंडे तय किए गए
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील की अध्यक्षता में आयोजित समय-सीमा की बैठक में आगामी राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान और 24 जून को होने वाली ग्राम सभाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि 28 से 30 जून तक जिले में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत 1,04,627 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 744 बूथों पर 900 टीमें एवं 2430 कर्मचारियों ।