जमुई: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में डीएम अभिलाषा शर्मा ने दर्जनों महिलाओं को किया सम्मानित
Jamui, Jamui | Mar 8, 2025 महिला दिवस पर श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में शनिवार की दोपहर 2 बजे के करीब डीएम अभिलाषा शर्मा ने समाज में बेहतर कार्य करने पर दर्जनों महिलाओं को सम्मानित किया। वही इस दौरान डीएम अभिलाषा शर्मा ने महिला दिवस के मौके पर जिले के महिलाओं के साथ-साथ सारे लोगों को महिला दिवस की बधाई दी। और सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा भी की।