जमुई: जमुई कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन, कई मामलों का हुआ निपटारा
Jamui, Jamui | Mar 8, 2025 जमुई कोर्ट परिसर में शनिवार की सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न मामलों की सुनवाई करते हुए वहां मौजूद पदाधिकारियों के द्वारा कई मामलों का निपटारा किया गया। इस मौके पर न्यायिक दंडाधिकारी एसपी मदन कुमार आनंद सहित कई नेता उपस्थित थे।