जगदलपुर: अब्दुल कलाम वार्ड में अवैध निर्माण पर निगम का बुलडोजर चला
शुक्रवार दोपहर 3 बजे नगर पालिक निगम ने शहर के अब्दुल कलाम वार्ड में एक अवैध निर्माण पर चला दिया है। दरअसल नगर निगम को अब्दुल कलाम वार्ड में अवैध अतिक्रमण कर शेड निर्माण की शिकायत मिली थी। जिसके बाद निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने मौके पर जाँच की और उक्त स्थल पर अवैध निर्माण की पुष्टि की और अतिक्रमण कर्ता को अवैध निर्माण का हटाने की समझाईश दी गई।