बांधवगढ़: कलेक्टर राखी सहाय ने साप्ताहिक जनसुनवाई में दूर-दराज से आए लोगों की सुनीं समस्याएं
उमरिया में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर राखी सहाय ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई में दूर-दराज ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी शिकायतें और मांगें लेकर पहुंचे। कलेक्टर ने एक-एक आवेदक की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।