होशंगाबाद नगर: द प्राइम लैंड होटल में आयोजित नारी शक्ति संगम समारोह में शामिल हुईं नगर पालिका अध्यक्ष
द प्राइम लैंड होटल में रविवार को करीब 1 बजे नारी शक्ति संगम समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रांतीय श्री अयोध्या वासी वैश्य सभा एवं महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव मुख्य रूप से शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं मातृशक्ति से भेंट की।