बाह: पिनाहट के नगला भरी में राशन डीलर की घटतोली की शिकायत पर पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा
पिनाहट क्षेत्र के नगला भरी गांव में गुरुवार को राशन डीलर की घटतोली की शिकायत पर जांच के लिए पहुंचे अधिकारियों का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। गांव के लोगों का आरोप है कि राशन डीलर लंबे समय से उन्हें कम मात्रा में राशन दे रहा था, जिसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।