बाह: लड़ऊआपुरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
थाना बसई अरेला क्षेत्र के लड़ऊआपुरा गांव में सुबह एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ पाया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की हत्या कर उसे पेड़ से लटकाया गया है।