बाह: सीएचसी पिनाहट की अव्यवस्थाओं को सुधारने की सांसद से मांग
सभासद प्रशांत तिवारी ने पिनाहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की अव्यवस्थाओं को लेकर फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर से मुलाकात की और उन्हें लिखित पत्र सौंपा। पत्र में उन्होंने पिछले सात महीनों से खराब पड़ी एक्स-रे मशीन की मरम्मत और बच्चों के डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की।