बाह: गुर्जा गांव के तालाब में विशालकाय मगरमच्छ दिखने से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से की हस्तक्षेप की मांग
थाना बासोनी के गुर्जा गांव के बीचों-बीच बने तालाब में एक विशालकाय मगरमच्छ दिखने से गांव में दहशत फैल गई है। रात के अंधेरे में मगरमच्छ तालाब में तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसका वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। तालाब के किनारे अक्सर पशुओं को बांधा जाता है, जिससे ग्रामीणों को अपने पशुओं की जान का खतरा सताने लगा है।