बक्सर: गोयल धर्मशाला में भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक का किया गया आयोजन, संगठनात्मक कार्यों और पार्टी की मजबूती पर हुई चर्चा
Buxar, Buxar | Dec 1, 2024 भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की संगठनात्मक कार्यों को सफलीभूत करने के उद्देश्य से रविवार को दिन के 1 बजे वीर कुंवर सिंह चौक के पास स्थित गोयल धर्मशाला के सभागार में जिला कार्यशाला की बैठक की गई. संगठन पर्व 2024 जिला कार्यशाला की एक बैठक भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में आहुत की गई.