बक्सर: विश्व एड्स दिवस के अवसर पर धनसोई में शिका फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन
Buxar, Buxar | Dec 1, 2024 रविवार को सुबह 10 बजे विश्व एड्स दिवस के अवसर पर शिका फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा धनसोई में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन धनसोई स्थित विवेक स्किल मिशन बिहार के प्रांगण में किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में कुल 62 लोगों का इलाज कर मुफ्त दवा दिया। दूर दराज से आए हुए मरीज ने संस्था के कार्यों का प्रशंसा किया।