बक्सर: बक्सर में भारतीय पिछड़ा शोषित संगठन के तत्वावधान में भारतीय संविधान को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला
Buxar, Buxar | Dec 1, 2024 रविवार को सुबह 11 बजे भारतीय पिछडा शोषित संगठन के तत्वावधान में भारतीय संविधान की विशेषता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बक्सर स्थित आदर्श नगर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता गणपति मंडल ने की। इस दौरान मौके पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व की सर्वश्रेष्ठ संविधान है।