बरेली: कमल नैनपुर में मंदिर निर्माण को लेकर दूसरे समुदाय के लोग कर रहे विवाद, एसएसपी ऑफिस में ग्रामीणों ने दिया प्रार्थना पत्र
कमल नैनपुर में मंदिर निर्माण को लेकर दूसरे समुदाय के लोग विवाद कर रहे है। ग्रामीणों ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है। गांव के सागर ने बताया कि दूसरे संप्रदाय के लोग उन्हें मंदिर नहीं बनाने दे रहे हैं। साथ ही कह रहे हैं, इस बार होली नहीं रखने देंगे। अगर होली रखी गई तो पथराव कर देंगे। उन्होंने बताया कि गांव में एक छोटा मंदिर है, जिसका दोबारा निर्माण गांव के लोग करा रहे हैं।