बरेली: मठ के लोगों ने डॉ बाबा अंबेडकर साहब समाज कल्याण समिति के बैनर तले सिपाही के खिलाफ एसएसपी को दिया ज्ञापन
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के मठ के रहने वाले स्थानीय लोगों ने डॉ बाबा अंबेडकर साहब समाज कल्याण समिति के बैनर तले एसएसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया है। उनका आरोप है कि कर्मचारी नगर चौकी पर तैनात सिपाही अमित व मुखबिर गुड्डू आदिल उर्फ बुंदन मुखबिर की मदद से क्षेत्रीय लोगों को बिना किसी शिकायत के चौकी पर उठा कर ले आता और पैसे लेकर छोड़ देता है ।