बरेली: संजयनगर में गायों को गाड़ी में ठूंसकर ले जाने का वीडियो आया सामने, एक्स पर की गई शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र के संजयनगर में एक लग्जरी गाड़ी के अंदर आवारा गायों को ठूंसकर ले जाने का वीडियो CCTV कैमरे में कैद हो गया है। यह CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, इसकी शिकायत एक्स पर की गई है और गायों को ठूंसकर ले जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।