बरेली: इज्जतनगर की 1 महिला ने ससुरालीजनों के प्रताड़ित करने पर एसएसपी ऑफिस में दिया प्रार्थना पत्र
इज्जतनगर में ससुराल वालों के प्रताड़ित करने, जान से मारने की धमकी देने और दहेज मांगने पर महिला ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया। महिला साक्षी मिश्रा ने बताया कि चार साल पहले साक्षी और अजितेष ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद जब वह अपने ससुराल में आई तो शुरू में महिला के साथ उनका व्यवहार ठीक था लेकिन कुछ समय बाद ससुरालीजनों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।