गिरिडीह: गिरिडीह हाई स्कूल के प्रिंसिपल पर युवती ने बाल खींचने और बदसलूकी का गंभीर आरोप लगाया
गिरिडीह हाई स्कूल में अपने छोटे भाई का एडमिशन कराने पचंबा से आई एक युवती ने शुक्रवार को 12 बजे स्कूल के प्रिंसिपल दयानंद प्रसाद पर बाल खींचने और बदजुबानी करने का आरोप लगाया। इसके बाद जोरदार हंगामा हुआ। मौके पर युवती का कहना था यह अपने छोटे भाई का एडमिशन कराने स्कूल आई थी। जिसके बाद कुछ बात पर प्रिंसिपल से बहस हुई और उन्होंने ईसके बाल खींचा और बदजुबानी की।