पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया पूर्व प्रखंड में शिविर लगाकर 150 परिमार्जन केस का समाधान किया गया
प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे से लगातार दूसरे दिन भी राजस्व अधिकारी सादिक अहमद के नेतृत्व में शिविर लगाकर जमीन सम्बंधित 150 परिमार्जन केस का समाधान किया। उन्होंने शिविर में पहुंचे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र का लोगों की बातें बारीकी से सुनी तथा उनका समाधान भी ऑन द स्पॉट किया ।