हाथरस: गांव गुठलीपुर में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव गुठलीपुर मे संदिग्ध परिस्थिति मे एक विवाहिता की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे विवाहिता के भाई ने विवाहिता के पति पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई ने बताया कि सुबह फोन करने पर बहनोई ने बताया कि तुम्हारी की बहिन की मौत हो गई है, परिजन गांव गुठलीपुर पहुंचे तो देखा कि विवाहिता का पति बच्चों को लेकर भाग गया है।