बीकानेर: रसद विभाग ने बिश्नोई ट्रैवल व हरिजन चौराहा स्थित दुकान में कार्रवाई कर 11 घरेलू सिलेंडर व रिफिलिंग मशीन की जब्त
अवैध गैस रिफिलिंग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए रसद विभाग की ओर से दो अलग अलग जगह कार्यवाही कर 11 घरेलू गैस सिलेंडर सहित सामान जब्त किया है। जानकारी मिली हैं कि रंगोलाई महादेव मंदिर के पास विश्नोई ट्रेवल्स ओर हरिजन चौराहा की दुकान पर छापामारी की गई।विभाग के प्रवर्तन निरीक्षक पवन सुथार,प्रखर भार्गव,जय सिंह, राहुल गुलानी की अगुवाई में ये दो जगह कार्यवाही हुई।