बीकानेर: जामसर थाना पुलिस ने 2 साल से फरार अवैध मादक पदार्थों के सप्लायर को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत आईजी ओमप्रकाश व एसपी कावेंद्र सागर के निर्देशन में थाना अधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में थाना टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 साल से अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई के मुख्य सरगना पंजाब निवासी सतपाल सिंह उर्फ लड्डू पुत्र तेजा सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से अवैध मादक पदार्थों की खरीद