Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
No video available

जाेबट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी महेश पटेल के सामने भाजपा ने सुलाेचना रावत काे उतारा मैदान में...

Jhabua, Jhabua | Oct 7, 2021

MORE NEWS

#जनसुनवाई से मिला स्वरोजगार का संबल 

हितलाभ वितरण कार्यक्रम के दौरान ग्राम सेमलिया के श्री उदय सिंह मेड़ा को बकरी पालन इकाई का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। आवेदन स्वीकृत होने के बाद उन्हें ऋण एवं अनुदान की राशि प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने बकरियां क्रय कीं।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh 
#Jhabua #JansamparkMP

#जनसुनवाई से मिला स्वरोजगार का संबल हितलाभ वितरण कार्यक्रम के दौरान ग्राम सेमलिया के श्री उदय सिंह मेड़ा को बकरी पालन इकाई का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। आवेदन स्वीकृत होने के बाद उन्हें ऋण एवं अनुदान की राशि प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने बकरियां क्रय कीं। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

जिला स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र भायल द्वारा आज जिले के विभिन्न विकासखंडों के उप स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, अभिलेख संधारण एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया गया।

उप स्वास्थ्य केन्द्र बरखेड़ा, विकासखंड कल्याणपुरा निरीक्षण के दौरान बंद पाया गया। इस पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

उप स्वास्थ्य केन्द्र मोखड़ा, विकासखंड मेघनगर के निरीक्षण के दौरान कोई भी स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी उपस्थित नहीं पाया गया। केन्द्र परिसर में साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, आईईसी सामग्री तथा अभिलेख संधारण की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। परिसर में आंगनवाड़ी केन्द्र संचालित होता पाया गया, जहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित थीं तथा 12 बच्चे उपस्थित पाए गए। बच्चों को मध्यान्ह भोजन के रूप में खीर एवं पूड़ी वितरित की जा रही थी। निरीक्षण के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि समुदाय द्वारा बच्चों को प्रातःकालीन नाश्ता उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। उप स्वास्थ्य केन्द्र के संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

उप स्वास्थ्य केन्द्र बेडदा, विकासखंड पेटलावद में आशा कार्यकर्ता श्रीमती सुनीता सिंगार उपस्थित पाई गईं। केन्द्र पर ग्रुप-डी कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया। एएनएम की उपलब्धता नहीं होने के कारण विगत छह माह से नियमित टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं हो पा रहे हैं, जिसके चलते गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीकाकरण हेतु रायपुरिया ले जाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान केन्द्र परिसर में साफ-सफाई, आईईसी सामग्री एवं दवाइयों की उपलब्धता संतोषजनक पाई गई।

डॉ. देवेन्द्र भायल ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य संस्थानों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

जिला स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र भायल द्वारा आज जिले के विभिन्न विकासखंडों के उप स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, अभिलेख संधारण एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया गया। उप स्वास्थ्य केन्द्र बरखेड़ा, विकासखंड कल्याणपुरा निरीक्षण के दौरान बंद पाया गया। इस पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। उप स्वास्थ्य केन्द्र मोखड़ा, विकासखंड मेघनगर के निरीक्षण के दौरान कोई भी स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी उपस्थित नहीं पाया गया। केन्द्र परिसर में साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, आईईसी सामग्री तथा अभिलेख संधारण की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। परिसर में आंगनवाड़ी केन्द्र संचालित होता पाया गया, जहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित थीं तथा 12 बच्चे उपस्थित पाए गए। बच्चों को मध्यान्ह भोजन के रूप में खीर एवं पूड़ी वितरित की जा रही थी। निरीक्षण के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि समुदाय द्वारा बच्चों को प्रातःकालीन नाश्ता उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। उप स्वास्थ्य केन्द्र के संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। उप स्वास्थ्य केन्द्र बेडदा, विकासखंड पेटलावद में आशा कार्यकर्ता श्रीमती सुनीता सिंगार उपस्थित पाई गईं। केन्द्र पर ग्रुप-डी कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया। एएनएम की उपलब्धता नहीं होने के कारण विगत छह माह से नियमित टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं हो पा रहे हैं, जिसके चलते गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीकाकरण हेतु रायपुरिया ले जाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान केन्द्र परिसर में साफ-सफाई, आईईसी सामग्री एवं दवाइयों की उपलब्धता संतोषजनक पाई गई। डॉ. देवेन्द्र भायल ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य संस्थानों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

#जनसुनवाई से मिला स्वरोजगार का संबल 

ग्राम सेमलिया खवासा के श्री शांतिलाल भूरिया को हितलाभ वितरण कार्यक्रम में बकरी पालन इकाई का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। योजना के अंतर्गत अनुदान राशि प्राप्त होने के बाद उन्होंने 12 बकरियां एवं 1 बकरा क्रय किया। इससे उनके परिवार को आय का नया स्रोत मिला है और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है।

श्री भूरिया ने मुख्यमंत्री जी एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

#जनसुनवाई से मिला स्वरोजगार का संबल ग्राम सेमलिया खवासा के श्री शांतिलाल भूरिया को हितलाभ वितरण कार्यक्रम में बकरी पालन इकाई का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। योजना के अंतर्गत अनुदान राशि प्राप्त होने के बाद उन्होंने 12 बकरियां एवं 1 बकरा क्रय किया। इससे उनके परिवार को आय का नया स्रोत मिला है और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है। श्री भूरिया ने मुख्यमंत्री जी एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने किए करोड़ों रुपये के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों को मिली गति

महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने सोमवार को नगर परिषद पेटलावद में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की नई सौगातें दीं। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न निर्माण एवं जनहितकारी कार्यों का शुभारंभ किया।
 
कार्यक्रम के दौरान पम्पावती नदी पर तेजाजी मंदिर से फूटा मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य (लागत 481.49 लाख रुपये), अमृत 2.0 योजना अंतर्गत मुक्तिधाम में उद्यान निर्माण (लागत 14.54 लाख रुपये), वार्ड क्रमांक-8 में सामुदायिक भवन निर्माण (लागत 28.86 लाख रुपये) सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।

अपने संबोधन में मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि पेटलावद क्षेत्र का प्रत्येक नागरिक उनके परिवार का सदस्य है और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विकास कार्यों की गति निरंतर बनी रहेगी और क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी।

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि जनहित और विकास शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नवीन नवाचारों और योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। 

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को हरित एवं पर्यावरण समृद्ध बनाने के लिए उपयुक्त स्थानों पर व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने अपनी विधानसभा को प्रदेश की आदर्श विधानसभा बनाने के संकल्प को भी दोहराया।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ललिता योगेश गामड़, उपाध्यक्ष श्री किरण संजय कहार, जनपद अध्यक्ष श्री रमेश सोलंकी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya #Jhabua #JansamparkMP

पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने किए करोड़ों रुपये के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों को मिली गति महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने सोमवार को नगर परिषद पेटलावद में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की नई सौगातें दीं। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न निर्माण एवं जनहितकारी कार्यों का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान पम्पावती नदी पर तेजाजी मंदिर से फूटा मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य (लागत 481.49 लाख रुपये), अमृत 2.0 योजना अंतर्गत मुक्तिधाम में उद्यान निर्माण (लागत 14.54 लाख रुपये), वार्ड क्रमांक-8 में सामुदायिक भवन निर्माण (लागत 28.86 लाख रुपये) सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। अपने संबोधन में मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि पेटलावद क्षेत्र का प्रत्येक नागरिक उनके परिवार का सदस्य है और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विकास कार्यों की गति निरंतर बनी रहेगी और क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि जनहित और विकास शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नवीन नवाचारों और योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को हरित एवं पर्यावरण समृद्ध बनाने के लिए उपयुक्त स्थानों पर व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने अपनी विधानसभा को प्रदेश की आदर्श विधानसभा बनाने के संकल्प को भी दोहराया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ललिता योगेश गामड़, उपाध्यक्ष श्री किरण संजय कहार, जनपद अध्यक्ष श्री रमेश सोलंकी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026

#सफलता_की_कहानी

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से मिला संबल, ऑटो गैरेज संचालक बने आत्मनिर्भर 

मेहनत, अनुभव और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ किसी भी व्यक्ति के जीवन को नई दिशा दे सकता है। इसका प्रेरणादायक उदाहरण थांदला निवासी श्री जितेश पंचाल हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना (MMUKY) के सहयोग से अपने सपने को साकार करते हुए सफल उद्यमी के रूप में पहचान बनाई है।

श्री जितेश पंचाल लंबे समय से ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग एवं इंजीनियरिंग कार्य से जुड़े हुए थे। अपने व्यवसाय का विस्तार करने की इच्छा के साथ उन्होंने वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत 'मध्यभारत ऑटो गैरेज एंड इंजीनियरिंग वर्कशॉप' की स्थापना की।

व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए उन्हें बैंक ऑफ बड़ौदा, देवीगढ़ से 5 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। वहीं, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र (DTIC), झाबुआ द्वारा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया गया। योजना के माध्यम से प्राप्त वित्तीय सहायता से उन्होंने आधुनिक मशीनों एवं उपकरणों के साथ अपने प्रतिष्ठान को विकसित किया, जिसके परिणामस्वरूप आज उनका गैरेज क्षेत्र में विश्वसनीय सेवा केंद्र के रूप में स्थापित हो चुका है।

अपने अनुभव, परिश्रम और ग्राहकों के प्रति समर्पित कार्यशैली के बल पर श्री पंचाल का व्यवसाय लगातार प्रगति कर रहा है। वर्तमान में उनके प्रतिष्ठान के माध्यम से तीन लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त हो रहा है तथा उन्हें प्रतिमाह लगभग 45 हजार रुपये की आय अर्जित हो रही है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है और परिवार के जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार आया है।

श्री जितेश पंचाल का कहना है कि यदि उन्हें मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का सहयोग नहीं मिलता, तो व्यवसाय का विस्तार कर आधुनिक स्तर पर कार्य करना संभव नहीं हो पाता। वे शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए युवाओं से अपील करते हैं कि वे भी स्वरोजगार आधारित योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें।

श्री जितेश पंचाल की सफलता यह सिद्ध करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम और शासन की योजनाओं का समुचित लाभ लेकर न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बना जा सकता है, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित किए जा सकते हैं। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of MSME, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP #SuccessStory

#सफलता_की_कहानी मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से मिला संबल, ऑटो गैरेज संचालक बने आत्मनिर्भर मेहनत, अनुभव और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ किसी भी व्यक्ति के जीवन को नई दिशा दे सकता है। इसका प्रेरणादायक उदाहरण थांदला निवासी श्री जितेश पंचाल हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना (MMUKY) के सहयोग से अपने सपने को साकार करते हुए सफल उद्यमी के रूप में पहचान बनाई है। श्री जितेश पंचाल लंबे समय से ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग एवं इंजीनियरिंग कार्य से जुड़े हुए थे। अपने व्यवसाय का विस्तार करने की इच्छा के साथ उन्होंने वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत 'मध्यभारत ऑटो गैरेज एंड इंजीनियरिंग वर्कशॉप' की स्थापना की। व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए उन्हें बैंक ऑफ बड़ौदा, देवीगढ़ से 5 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। वहीं, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र (DTIC), झाबुआ द्वारा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया गया। योजना के माध्यम से प्राप्त वित्तीय सहायता से उन्होंने आधुनिक मशीनों एवं उपकरणों के साथ अपने प्रतिष्ठान को विकसित किया, जिसके परिणामस्वरूप आज उनका गैरेज क्षेत्र में विश्वसनीय सेवा केंद्र के रूप में स्थापित हो चुका है। अपने अनुभव, परिश्रम और ग्राहकों के प्रति समर्पित कार्यशैली के बल पर श्री पंचाल का व्यवसाय लगातार प्रगति कर रहा है। वर्तमान में उनके प्रतिष्ठान के माध्यम से तीन लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त हो रहा है तथा उन्हें प्रतिमाह लगभग 45 हजार रुपये की आय अर्जित हो रही है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है और परिवार के जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार आया है। श्री जितेश पंचाल का कहना है कि यदि उन्हें मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का सहयोग नहीं मिलता, तो व्यवसाय का विस्तार कर आधुनिक स्तर पर कार्य करना संभव नहीं हो पाता। वे शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए युवाओं से अपील करते हैं कि वे भी स्वरोजगार आधारित योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें। श्री जितेश पंचाल की सफलता यह सिद्ध करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम और शासन की योजनाओं का समुचित लाभ लेकर न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बना जा सकता है, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित किए जा सकते हैं। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of MSME, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP #SuccessStory

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026