पटना ग्रामीण: पटना में पटना ग्रामीण एसपी रोशन कुमार ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस,भाजपा नेता की हत्या मामले का खुलासा
पटना ग्रामीण एसपी रौशन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बताया कि बीते 9 सितंबर को पटना के चौक थाना के पास सिटी फुड्स के सामने मुन्ना शर्मा की बाइक से आए तीन अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या में इस्तेमाल किए गए बाइक के नंबर से उसके मालिक के बारे में पता लगाया गया। जिसके बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।