रेवाड़ी में 26 जनवरी को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला स्तरीय समारोह पुलिस लाइन में आयोजित होगा, जबकि उपमंडल स्तर के कार्यक्रम कोसली और बावल में होंगे। 24 जनवरी को पुलिस लाइन में फुल ड्रेस रिहर्सल कराई जाएगी। डीसी अभिषेक मीणा ने जिला सचिवालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली।